सिकंदरपुर। विकास खंड नवानगर के सभागार में बुधवार को खंड विकास अधिकारी पीएन त्रिपाठी ने रोजगार सेवक, तकनीकी सहायक व ग्राम पंचायत सचिवों के साथ बैठक की। इसमें आवास प्लस की शत-प्रतिशत फीडिंग, एनआरएलएम, अंत्योदय मिशन, सामुदायिक शौचालय, प्रवासी मजदूरों की शत-प्रतिशत बैंक खाता की फीडिंग व मनरेगा मजदूरों की कार्य प्रगति बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई।
बीडीओ ने कहा कि लॉकडाउन के कारण जो प्रवासी मजदूर वापस अपने गांव आकर बेरोजगार हो गए हैं उनको तथा गांव के अन्य मजदूरों को मनरेगा के तहत शत-प्रतिशत कार्य दिया जाना अति आवश्यक है। वहीं, बाहर से आए प्रवासी मजदूरों के बैंक अकाउंट प्रतिशत फीडिंग करा कर उन्हें लाभ पहुंचाएं तथा गांवों अधूरे शौचालय का निर्माण पूर्ण कराएं। इस मौके पर एडीओ पंचायत अनिल कुमार वर्मा, एपीओ विनय कुमार वर्मा, सचिव वीरबहादुर यादव, जयप्रकाश सिंह, योगेंद्र कुमार, अरविंद निगम, सुनील कुमार, चंद्रेश्वर कुमार, विनोद कुमार गुप्ता, प्रफुल्ल कुमार, राजकुमार, श्याम प्रसाद आदि रहे।