फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बाइक और ऑटो की टक्कर से दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगरा मार्ग पर जमुआव चट्टी के समीप सड़क किनारे खड़ा अधेड़ दो पहिया वाहन की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में सीएचसी सीयर पहुंचाया गया, जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गम्भीर देख रेफर कर दिया। जमुआव चट्टी के पास मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी निवासी अशफाक अहमद (45) अपनी बाइक सड़क के किनारे खड़ा करके शौच कर रहे थे। इसी बीच नगरा के तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी, इससे अशफाक अहमद सड़क पर दूर जा गिरे और उनका सिर फट गया।
विज्ञापन

वहीं, उभांव थाना क्षेत्र के कुशहा भाड़ स्थित शिव मंदिर के समीप ऑटो ने बाइक सवार महिला को पीछे से टक्कर मार दी। मऊ जिले के मधुबन निवासी महिला पुष्पा देवी (42) बेल्थरारोड से मधुबन अपने घर जा रही थीं। बेल्थरारोड की तरफ से आ रहे टेंपो ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सीएचसी सीयर से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें