फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: व्हाट्सएप पर शादी का निमंत्रण देकर दो लोगों के खाते से 90 हजार की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। साइबर ठगों ने जालसाजी का नया तरीका खोज लिया है। लोगों के व्हाट्सएप पर शादी के कार्ड के लिए एपीके फाइल भेजकर बैंक खाते से रुपये गायब कर दे रहे हैं। जिले में इस तरह के दो मामले आए हैं। 90 हजार रुपये ठगों ने खाते से निकाले हैं। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर किसी अनजान नंबर से शादी के कार्ड आ रहे हैं तो सतर्क हो जाएं। लिंक पर क्लिक करते ही आपके बैंक खाते से रुपये निकल सकते हैं। जिले में इस तरह के दो मामले आए हैं। एपीके फाइल (एंड्राइड एप्लीकेशन पैकेज) में मालवेयर की मदद से मोबाइल हैक कर ठगी करने वाला गिरोह हो सक्रिय हो गया है। एपीके (एंड्राइड एप्लीकेशन पैकेज) एंड्राइड मोबाइल के लिए एक इंस्टॉलेशन पैकेज होता है, जिसे अक्सर साइबर ठग व्हाट्सएप मेसेज प्रसार के लिए इस्तेमाल करते हैं। जैसे ही इस व्हाट्सएप फाइल पर क्लिक करते हैं तो यह मोबाइल में एक व्हाट्सएप इंस्टॉल कर देता है। मोबाइल का रिमोट एक्सेस दे देता है। इसके बाद साइबर ठग आपके एसएमएस, व्हाट्सएप, बैकिंग एप आदि डेटा तक पहुंच जाते हैं। रिमोट एक्सेस मिलने के बाद साइबर ठग मिनटों में आपके बैंक खाते से रुपये ट्रांसफर कर खाली कर देते हैं।

केस 01
शहर के सतनी सराय निवासी सुरेंद्र प्रसाद के मोबाइल के व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से फाइल आई। फाइल को क्लिक करने के कुछ देर में ही मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बाद खुला तो मोबाइल पर बैंक का आया मेसेज देख होश उड़ गए। उनके खाते से 35 हजार रुपये कट गए थे। वह बैंक पहुंचे, वहा साइबर ठगी की जानकारी होने पर साइबर थाने में शिकायत की।
विज्ञापन


केस 02
सदर कोतवाली के गड़वार रोड स्थित प्राइवेट कंपनी के एजेंट के खाते से अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर फाइल आई। उन्होंने फाइल पर क्लिक किया तो इंस्टाल मांगने लगा। काम के चक्कर में ओके कर दिया। एप इंस्टाल होते ही मोबाइल बंद हो गया। कुछ देर बात मोबाइल ऑन किया तो खाता से 55 हजार रुपये कट गए थे। उन्होंने तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर शिकायत की।
-
फाइल में अगर लिखा हो एपीके तो उसे न करें डाउनलोड

साइबर थाने में तैनात साइबर के जानकार आरक्षी अमर नाथ मिश्र ने बताया कि किसी भी फाइल में अगर एपीके लिखा है, तब उसे डाउनलोड नहीं करना चाहिए। ठगी का शिकार होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। जल्द शिकायत दर्ज होने पर खाते से निकली रकम होल्ड करा दी जाती है। इससे रकम वापस मिलने की गुजांइश अधिक होती है। जागरूकता ही साइबर ठगी से बचने का सबसे बड़ा उपाय है। पुलिस की ओर से लोगों को लगातार सतर्क किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें