फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पुलिस सहायता केंद्र के सामने महिला से मोबाइल और नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। थाना क्षेत्र के नरहीं बलिया मोड़ स्थित पुलिस सहायता केंद्र के सामने शनिवार को बदमाशों ने किरन राय से मोबाइल व नकदी से भरा बैग छीन लिया और भाग गए। घटना के समय तीन होमगार्ड और एक सिपाही मूकदर्शक बने रहे। पूरी घटना सहायता केंद्र में लगे सीसी कैमरा में कैद हो गई। 36 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं।
विज्ञापन

नरहीं निवासी संतोष राय की पत्नी किरन राय छठ पूजा के उपरांत मुंबई लौटने की तैयारी कर रही थीं। शनिवार सुबह वह खरीदारी करने नरहीं से ई-रिक्शा कर चितबड़ागांव बाजार जा रही थीं। मोड़ पर उतरकर दूसरे ई-रिक्शा में बैठकर बाजार जाने वाली थीं। बलिया की दिशा से आए बाइक सवार बदमाशों ने पर्स छीन लिया।
महिला के शोर मचाने पर मौके पर ई-रिक्शा चालक और राहगीरों की भीड़ जुट गई लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे। झपटे गए बैग में मोबाइल फोन, नकदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड थे। पीड़िता ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस बाबत थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है मिलने पर आगे की कार्रवाई किया जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें