फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कार की टक्कर से सेना के जवान समेत दो लोगों की मौत, बिलखते पहुंचे परिजन; मची चीख-पुकार

Sat, 08 Jun 2024 03:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

Ballia News: दो लोगों की मौत के बाद परिजन बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी चट्टी पर कार की टक्कर से सेना के एक जवान समेत दो युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


मृतकों के घर-परिवार ही नहीं पूरे गांव में कोहराम मचा है। परिजनों के रुदन व चित्कार से लोगों के आंसू भी निकल रहे हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के मलिकपुरा (मझौवां) निवासी सेना के जवान धनजी यादव (35) पुत्र गुलाब चंद्र यादव व सरोज यादव (25) पुत्र शिवजस शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बाइक से गांव लौट रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों अभी राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर बेलहरी ढाले के समीप स्थित मंदिर के पास ही पहुंचे थे कि कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया है, वहीं भी पकड़ लिया। समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें