फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड से दो लोगों की गई जान

Sun, 31 Dec 2017 11:13 PM IST
ballia
विज्ञापन
गलन और कड़ाके ठंड से बचने के लिए अलाव सेंकते राहगीर। - फोटो : ballia
विज्ञापन
गलन और कड़ाके की ठंड के चलते आम जनजीवन पूरी तरह से सिकुड़ सा रहा। ठंड की चपेट में आने से दो लोगों की जान चली गई। सुबह से लेकर शाम तक लोग अलाव से चिपके रहे। हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अलाव की कोई मुक्कमल व्यवस्था नहीं की गई है। लोग अपने घरों की लकड़ियों पर ही हाथ सेंक रहे है। गलन और कड़ाके की ठंड के चलते जिले में दो लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक मदनपुरा के मौजा खैरा चकहेतिम (65) वर्षीय एक बुजुर्ग महिला जो अपने खेत में सिंचाई करने गई थी । जहां उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर उधरन निवासी विजय राजभर की भी सिंचाई करते समय ठंड लगने से मौत हुई है। भीमपुरा: भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन गांव में ठंड लगने से एक युवक की मौत हो गई। उधरन निवासी विजय राजभर(40) शनिवार की शाम खेत में सिंचाई कर घर आया उसके बाद हर रोज की बात खाना खाने के बाद सो गया। रविवार की भोर में उठकर शौच करने के लिए जा रहा था कि अचानक उसके शरीर में कप कपी होने लगी और वही से गिर गया। परिजनों के पहुंचने तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


जिले के नगर सहित ग्रामीण अंचलों में पिछले चार दिनों से पड़ कड़ाके की ठंड और गलन के बावजूद सरकारी अलाव कम ही स्थानों पर देखने को मिल रहे है। आलम यह है कि नगर पालिका अध्यक्ष के सख्त रुख के चलते नगर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तो देखने को मिल रहे है। लेकिन कई चिह्नित स्थानों पर प्रतिदिन अलाव नहीं जलाया जा रहा है। वहीं ग्रामीण इलाकों में अलाव जलाने के लिए प्रशासन के निर्देश के बाद भी कहीं पर अलाव देखने को नहीं मिल रहा है। कुछ गांवों में अलाव की व्यवस्था ग्राम प्रधानों के सहयोग से कराया गया है। कड़ाके की ठंड और गलन को देखते हुए स्वयंसेवी संगठनों की ओर से अलाव जलवाए जा रहे है।

हनुमानगंजः कड़ाके की ठंड से बचने के लिए प्रत्येक साल की भांति इस साल भी जीरा बस्ती ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू गुप्ता ने अपने ग्राम सभा के में 250 गरीब लोगों को कंबल वितरित किए। उन्होंने ठंड से बचाव के लिए सभी लोगों को सुरक्षित रखने की अपील की। इसके अलाव 10 स्थानों पर अलाव भी जलवाएं।  संत जय कृष्ण दास के प्रबंधक संजीव सिंह छबीला पासवान जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें