फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट, छह जख्मी हुए, पुलिस मामले की जानकारी लेने में जुटी

Thu, 24 Apr 2025 05:17 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

घर के पानी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में छह लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस की माने तो इस मामले की तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवां में बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे नाली बहाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्षों से करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस पहुंची तो मामला शांत हुआ।

विज्ञापन


मारपीट की इस घटना में एक पक्ष से मुकेश साह (32), दीपक साह (22), नन्हें साह (36), चंद्रशेखर साह (42), दूसरे पक्ष से रामलाल साह (48), महेंद्र (30), नंदलाल साह (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष हल्दी विश्वदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कानून कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें