बलिया। जिले में लगभग 13 दिन पहले आंधी व बारिश से जमकर तबाही हुई। इसमें बिजली गिरने व पेड़ के नीचे दबने से चार लोगों की मौत हो गई थी। इसमें एक छोटी बच्ची भी शामिल है। मृतक के परिजनों को शासन की तरफ से मिलने वाली सहायता राशि के लिए प्रशासन की तरफ से भेजा गया था। शासन की तरफ से पीड़ित परिवार के लिए चार-चार लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। सहायता राशि सीधे पीड़तों के खाते में बुधवार काे भेजी गई।
10 अप्रैल को आंधी-बारिश में बिजली गिरने से लालगंज सोेनबरसा निवासी रवि तुरहा व टुटवारी निवासी सत्यकाम राम की मौत हो गई थी। वहीं आंधी व बारिश में दीवार व पेड़ के नीचे दबने से सिकंदरपुर निवासी रस्मिका भारती व डुमरिया निवासी नकुल की मौत हो गई थी। डीए प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर लेखपालाें ने सर्वे कर जिला मुख्यालय पर रिपोर्ट भेजी थी। इसके बाद सहायता राशि के लिए शासन काे प्रेषित किया गया थाा, जहां से पीड़ित परिवारों के लिए धनराशि उपलब्ध होते ही उनके खाते भेज दिया गया। एडीएम अनिल कुमार ने बताया कि आंधी व बारिश में छप्पर समेेत अन्य नुकसान होने पर 100 परिवारों को सहायता राशि प्रदान की गई है।
प्रशासन ने मृतक के परिजनों को राहत दिलाने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजा था। शासन की तरफ से इन मृतकों के परिजनों के खाते में चार-चार लाख रुपये अवमुक्त किया है। इसके अलावा नुकसान की भरपाई के लिए भी सरकार की तरफ से सहायता धनराशि अवमुक्त हुई है।