फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफार्म

Thu, 31 Aug 2017 10:54 PM IST
ballia
विज्ञापन
फाइल फोटो रेलवे स्टेशन। - फोटो : ballia
विज्ञापन
माॅडल रेलवे स्टेशन बलिया पर ट्रेनों के आवागमन को लेकर यात्रियों को परेशानियां दूर होने वाली हैं। स्टेशन पर प्लेटफार्म की कमी जल्द दूर होगी। इसकी तैयारी रेलवे प्रशासन ने शुरू कर दी है। प्लेटफार्म 4 और 5 का निर्माण होने जा रहा है।  डीआरएम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण के दौरान इसके संकेत दिए है। अधिकारियों की माने तो इसका प्रस्ताव बना कर रेलवे को भेजा भी जा चुका है।  
विज्ञापन


 माडल रेलवे स्टेशन बलिया पर वर्तमान समय में तीन प्लेटफार्म हैं, जहां से करीब 24 से से अधिक ट्रेनें नियमित रूप से गुजरती हैं। प्लेटफार्म की कमी के चलते आए दिन ट्रेनों को प्लेटफार्म पर खड़ी करने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। प्लेटफार्म नंबर एक की लंबाई कम होने को लेकर लंबी दूरी की कई ट्रेनों को दो अथवा तीन नंबर प्लेटफार्म पर लेना पड़ता है। इसके अलावा यहां से करीब छह पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी होता है, जिन्हें खड़ी करने के लिए प्लेटफार्म पर जगह नहीं मिल पाती है। प्लेटफार्म की कमी को लेकर रेल महकमा भी चिंतित है। इसके लिए स्थान भी चिह्नित कर लिया गया है। तीन नंबर प्लेटफार्म के उत्तर दिशा में नए प्लेटफार्म बनाने की कवायद की जा रही है।


प्लेटफार्म चार और पांच के लिए प्रस्ताव बनाकर मंडलमुख्यालय भेजा जा चुका है। बुधवार को स्टेशन और रेलवे ट्रैक का जायजा लेने के दौरान डीआरएम एके झा ने प्लेटफार्म को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। रेल अधिकारियों की माने तो जल्द ही प्लेटफार्म चार और पांच के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। स्टेशन पर दो नए प्लेटफार्म बनने के बाद जहां रेलवे का सहूलियत होगी, वहीं यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें