फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लाॅकों पर लगाया ताला

Thu, 31 Aug 2017 10:49 PM IST
ballia
विज्ञापन
हनुमानगंज ब्लाक पर रोजगार सेवको ने सौपा पत्रक। - फोटो : ballia
विज्ञापन
रोजगार सेवकों ने गुरुवार को नारेबाजी के बीच प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक कार्यालयों पर तालाबंदी की। उन्होंने मांग की कि उन्हें भी विनियमित करते हुए राज्यकर्मचारी का दर्जा दिए जाए। चेतावनी दी कि मांगों पर अमल नहीं होने पर पांच सितंबर को जिला कार्यालयों पर जागरूकता रैली और 12 को लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायती राज विभाग उप्र शासन द्वारा प्रस्तावित पंचायत सहायकों की भर्ती पर रोक लगाने, संविदा पर नियुक्त 38 हजार ग्राम रोजगार सेवकों को विनियमित कर राज्य कर्मचारी के दर्जा देने एवं अन्य मांगों की पूर्ति के लिए गुरुवार को जनपद के 18 ब्लाकों के रोजगार सेवकों ने ब्लाक पर ताला जड़ा।

रोजगार सेवकों का कहना है कि पंचायती राज विभाग उप्र शासन द्वारा 14वां वित्त आयोग योजना के क्रियान्वयन के लिए पंचायत सहायकों की भर्ती किया जाना प्रस्तावित है। जो औचित्यहीन है। क्योंकि भारत सरकार के मार्गदर्शिका के अनुसार यदि ग्राम पंचायत में पूर्व से लोग उपलब्ध है तो 14वां वित्त आयोग का कार्य उनसे लिया जा सकता है। इस मौके पर जमाल आलम, अभिषेक पांडेय, अरविंद यादव, श्वेता प्रिया सिंह, महताब आलम आदि रहे। मनियर : रोजगार सेवकों ने विकास खंड मनियर कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला बंदी कर धरना दिया तथा पांच सूत्री मांगपत्र एपीओ मनरेगा रुपेश त्रिपाठी को सौंपा। अध्यक्षता अजय सिंह तथा संचालन अश्विनी सिंह ने किया।
विज्ञापन


बैरिया : ग्राम रोजगार सेवकों ने विकास खण्ड बैरिया मुख्यालय पर ताला जड़ने के साथ धरना प्रदर्शन किया। लक्ष्मणपुर : विकास खण्ड सोहांव पर रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर धरना दिया। खण्ड विकास अधिकारी कृष्णानंद उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर रोजगार सेवकों का मांग पत्र लिया और समस्या के निदान के लिये जरूरी कदम उठाने की बात कही। इस अवसर पर ब्लाक संरक्षक हेमंत कुमार राय, अध्यक्ष धीरेन्द्र राय, राघ्वेन्द्र तिवारी, सुनीता, पूजा गुप्ता रहे। अध्यक्षता रामइश्वर यादव व संचालन आशुतोष पाठक ने किया।

रसड़ा :  विकास खण्ड मुख्यालय पर रोजगार सेवकों ने तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सीएम को संबोधित करते हुए पत्रक खण्ड विकास अधिकारी को सौंपा। इस अवसर पर राकेश कुमार पांडेय, राजन गुप्ता, मुक्तेश्वर प्रसाद, रमेश कुमार, मनोज चौहान उपस्थित रहे। बेल्थरारोड : रोजगार सेवकों ने ब्लॉक कार्यालयों में तालाबंदी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ पंचायत परशुराम को सौंपा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें