जनपद में अब नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में पिछले दो सप्ताह से संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आई है। रविवार को आई रिपोर्ट में मात्र दो नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि मौत की संख्या 212 पर रुकी है। जिले में एक्टिव केस मात्र 65 हैं।
यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
कोविड अस्पतालों पर एक नजर
- जिले में कोविड अस्पताल- दो
- कोविड अस्पताल बसंतपुर में संचालित वेंटिलेटर- 11
- जिले में उपलब्ध वेंटिलेटर- 18
- एल-2 बसंतपुर में कुल बेड- 55
- एल-1 फेफना में कुल बेड- 75
- आईसीयू बेड - 25
- आक्सीजन बेड - 301
- ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - 135