फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: काम कर रहे दो राजमिस्त्रियों पर लाठी से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के खेजुरी गांव में निर्माण कार्य कर रहे दो राजमिस्त्री पर एक व्यक्ति ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष लालमणि सरोज ने बताया खेजुरी निवासी लालबचन और रामबचन दोनों सगे भाई हैं जो गांव के ही तेजबहादुर सिंह के यहां राजमिस्त्री का काम कर रहे थे। इसी दौरान तेजबहादुर सिंह का पुत्र गजेंद्र सिंह, जो अपने पिता से अलग रहता है, वहां पहुंच गया। आरोप है कि उसने किसी बात को लेकर दोनों भाइयों पर लाठी से ताबड़तोड़ वार कर दिया, जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें