फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एएसजे/एफटीसी-प्रथम (गैंगस्टर कोर्ट) की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट के दोषी को दो साल की सजा व पांच हजार रुपये का अर्थदंड लगाया है। थाना सहतवार पर वर्ष 2001 में गैंगस्टर एक्ट से संबंधित प्रकरण में आरोपी तारकेश्वर भर निवासी मंशा राय की बारी को एएसजे/एफटीसी-प्रथम (गैंगस्टर कोर्ट) की अदालत ने दोषी पाया। न्यायालय ने आरोपी को दो वर्ष के साधारण कारावास तथा पांच हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। साथ ही आदेश दिया कि अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में आरोपी को तीन माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस ने इसे प्रभावी विवेचना और सशक्त पैरवी का महत्वपूर्ण परिणाम बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें