फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम ने दो लेखपालों को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। पिछले कई दिनों से लेखपालों की हड़ताल से राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित हो रहे थे। सरकार ने हड़ताल को देखते हुए एस्मा के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं एसडीएम ने तहसील के लेखपाल के संघ के अध्यक्ष व महामंत्री को निलंबित करते हुए अन्य 41 लेखपालों को काम पर लौटने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

एसडीएम अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि बैरिया तहसील लेखपाल संघ के अध्यक्ष राजाराम सिंह व महामंत्री मदन यादव को निलंबित किया गया है, जबकि शेष 41 लेखपालों को तत्काल काम पर लौटने की चेतावनी दी गई है। बताया कि अगर लेखपाल काम पर नहीं लौटते हैं तो नो वर्क नो पे के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम ने बताया कि अगर लेखपाल हड़ताल समाप्त नहीं करते हैं तो उन्हें बर्खास्त भी किया जा सकता है। काम पर लौटने के लिए 12 दिसंबर को मैंने लेखपालों को नोटिस जारी किया था, लेकिन उनके द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें