फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, एक जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर जनाड़ी चौराहा के पास शनिवार की सुबह भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान उनकी जेब से मिले मोबाइल के आधार पर अमित राय (24) पुत्र अशोक राय, नंदू गोंड (23) पुत्र स्वामीनाथ गोंड निवासी बड़का दीया थाना कृष्णा ब्रह्म जिला बक्सर (बिहार) के रूप में की गई। घायल आशीष राय का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बिहार के बक्सर जिले के थाना कृष्णा ब्रह्म सेमरी निवासी घायल आशीष राय और मृतक नंदू गोंड एक बाइक से आ रहे थे। अमित राय रेवती थाना क्षेत्र के हडि़या ग्राम अपने मामा के यहां शुक्रवार को आए थे, जहां से शनिवार सुबह सेमरी बक्सर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्रा सेतु पर जनाड़ी चौराहा के पास पहुंचे कि दोनों बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी बेजोड़ थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची दुबहर पुलिस ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने नंदू और अमित राय को मृत घोषित कर दिया। आशीष राय का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें