गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कौलापुर और तिलंगा गांव में अवैध मिट्टी खनन कार्य में लगी दो जेसीबी को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इस तरह की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफिया में बेचैनी बढ़ी है तो खनन विभाग मंडलीय उच्चाधिकारियों की सख्ती पर हरकत में आया है। खनन अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में बिना परमिशन लिए और मानक से अधिक मिट्टी की खुदाई मिलने पर जेसीबी संचालकों के खिलाफ तहरीर दी गई।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज मशीन कोतवाली में खड़ी करा दी गई लेकिन संचालक भागने में सफल रहे। खनन विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि महामारी का लाभ उठाकर तहसील औराई, भदोही, ज्ञानपुर के विभिन्न गांवों खनन का कार्य मनमानी ढंग से किया जा रहा है लेकिन अब नहीं होने दिया जाएगा।