फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से महिला का बैग लेकर भाग रहे युवक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। एडीजे रेलवे के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे मुहिम में बृहस्पतिवार की अपराह्न जीआरपी रेलवे ने लिच्छवी ट्रेन से झपट्टा मारकर भाग रहे एक उचक्के को लेडीज बैग के साथ धर दबोचा।
विज्ञापन

जीआरपी थानाध्यक्ष गणनाथ ने बताया कि जनपद मऊ के दक्षिणी थाना टोला के प्रेम नगर चकिया गांव निवासी सुरसतिया देवी पत्नी श्रवण कुमार लिच्छवी ट्रेन से मऊ जा रही थी। ट्रेन के बेल्थरारोड रेलवे स्टेशन से रवाना होते ही उभांव थाना क्षेत्र के बांसपार बहोरवा गांव निवासी एकलाख ने महिला की बैग को झपटा मारकर आउटर सिग्नल पर उतर गया। इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू कर दिया तो जीआरपी पुलिस ने ट्रेन से कूद कर युवक को दौड़ाकर पकड़ लिया। इस दौरान किसी ने ट्रेन की चेन पुलिंग कर दी और पीड़ित महिला भी घटनास्थल पर पहुंच गई। युवक के पास मिले बैग से मंगलसूत्र, एक जोड़ी पायल, एक कमीज, एक सैनिटाइजर, दो पत्ता बिंदी बरामद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें