चौकिया मोड़। उभाव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के भैरो स्थान के करीब शनिवार की देर शाम टेंपो व स्कॉर्पियो की टक्कर में टेंपो में सवार आरपीएफ के जवान समेत दो लोग घायल हो गये। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार उभाव थाना क्षेत्र के अवाया गांव के भैरो स्थान के समीप टेंपो व अज्ञात स्कार्पियो की टक्कर में टेंपो में सवार उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार गांव निवासी मो अली (53) पुत्र निजामुद्दीन व जितेंद्र शर्मा उर्फ टुन्नू (40) पुत्र दलसिंगार शर्मा समेत दो लोग घायल हो गए। जबकि टेंपो चालक समेत आधा दर्जन के बाल-बाल बच गए। मो. अली आरपीएफ में तैनात है, जो छूट्टी पर घर आये है और शनिवार की शाम बेल्थरारोड बाजार से अपने जरूरत के काम को निबटाकर टेंपो से अपने घर वापस जा रहे थे।