फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो मौत, संख्या पहुंची 171

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जनपद में कोरोना का कहर थमने के बजाए और बढ़ता ही जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में दो लोगों की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की गई है। इस प्रकार अब मरने वालों की कुल संख्या 171 हो गई है। जबकि नए 283 केस पाए गए हैं। वहीं एक्टिव केस 3539 हैं। जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या 2171 है। होम आइसोलेशन में 2503 तथा एल-1 और एल-2 बसंतपुर में 67 मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं शनिवार को 2008 लोगों की जांच की गई।
विज्ञापन

यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद ने दी है।
सीएमओ ने कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है। उन्होंने आमजनों से अनुरोध किया है कि शासन की गाइड लाइन का पालन करें और स्वयं एवं अपने पास पड़ोस के लोगों को सुरक्षित रखें।
कोरोना से रोजगार सेवक की हुई मौत
नगरा। नगरा विकास खण्ड में कार्यरत 35 वर्षीय रोजगार सेवक मनोज सिंह की मौत कोरोना से हो गई। रोजगार सेवक मतदान ड्यूटी से वापस आने के बाद बीमार पड़ा, तभी से उसका इलाज गोरखपुर में चल रहा था। रविवार की सुबह उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें