बलिया। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने को लेकर शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन की ओर से शुक्रवार की रात आठ बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे संपूर्ण बंदी लागू है। हालांकि इस दौरान आवश्यक सेवाओं को छूट गई है। उधर, कई दुकानदार बंदी के बावजूद मनमानी करते रहे और पिछला दरवाजा या एक गेट खोल कर सामानों को बेचते रहे। उधर, कई जगहों पर बिना कार्य घर से निकले लोगों को पुलिस ने सबक भी सिखाया।
रविवार की सुबह विभिन्न चौराहों पर कुछ चहल पहल रही लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। शहर में रोजाना सुबह से ही लोगों की चहल कदमी शुरूहो जाती है और दिन चढ़ते ही बाजारों में भीड़ होती थी। बार-बार जिला प्रशासन की ओर से निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाह बने रहे। नतीजा यह रहा कि पिछले कई दिनों से लगातार मौतें हो रही हैं और रोजाना सैकड़ों लोग संक्रमित भी हो रहे हैं। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने कोरोना कर्फ्यू लागू किया है। रविवार को नगर से लेकर ग्रामीण इलाके तक इसका असर रहा। लेकिन कुछ दुकानदार मनमानी भी करते रहे। इसके अलावा कई जगह पुलिस ने बिना जरूरी कार्य के घर से निकले पर सबक भी सिखाया। बांसडीह रोड: कोरोना संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा लागू तीन दिवसीय कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन रविवार को स्थानीय चट्टी चौराहों के बाजार में सुबह से ही सन्नाटा पसरा है। लेकिन बाजार में कई दुकानदार दुकान के अगल बगल में बैठकर सामान बेचने का कार्य करते रहे।