फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक व मारुति वैन की टक्कर में चालक सहित दो की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में पिछले चार दिनों से लगातार पड़ रहे कोहरा के कारण हादसों का दौर जारी है। शनिवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए दो सड़क हादसों में कुल दो लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के पिठाईच गांव से बरात सुखपुरा थाना क्षेत्र के राकोपुर गांव में जा रही थी। परछावन के बाद बरात विदा हुई तो सभी वाहन एक साथ रवाना हो गए। इस बीच एक वैन पीछे रह गई। सुखपुरा-गड़वार मार्ग पर वैन अभी गड़वार थाना क्षेत्र के बगही गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंची थी कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। इस हादसे में बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के अमदौर निवासी (चालक) शिव कुमार चौहान (35) पुत्र रामदेव चौहान व बांसडीह कोतवाली क्षेत्र पिठाईच निवासी रामेश्वर राजभर (50) पुत्र शिव मुनि राजभर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घायलों में महावीर प्रसाद (33) पुत्र शिवजी राजभर की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। पिंटू तिवारी (35) पुत्र दीनानाथ तिवारी, मंगलदेव राजभर (65) पुत्र अमीरा राजभर, परशुराम राजभर (50) पुत्र स्व. लाला राजभर, अनील राजभर (28) पुत्र रामजी राजभर, धीरेन्द्र राजभर (52) पुत्र स्व. जंगली राजभर निवासीगण बांसडीह कोतवाली क्षेत्र पिठाईच का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
उधर, उभांव थाना क्षेत्र में सोनौली- बलिया राजमार्ग पर हल्दीरामपुर चट्टी के पास शनिवार की शाम दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिकंदरपुर की तरफ से बाइक पर सवार होकर सिकंदरपुर थाना के खटंगी गांव निवासी अनूप सिंह (42) और अंचल सिंह (30) बेल्थरारोड की ओर जा रहे थे। जबकि देवरिया जिले के मईल थाना के कुंडौली ग्राम निवासी अभिषेक सिंह (28) और गड़वार थाना के सोनबरसा गांव निवासी सोनू सिंह (30) बाइक से सिकंदरपुर की ओर जा रहे थे। हल्दीरामपुर के समीप दोनों बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों बाइक पर सवार चारों युवक गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें