फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार दो युवकों की मौत, जाम लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी गांव स्थित टॉवर के पास अनियंत्रित कार की चपेट में आने से शुक्रवार देर रात साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वहीं, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, आरोपी चालक कुड़ी चट्टी के बगल में वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस उसे भी कब्जे में लेकर थाने ले गई। नाराज लोगों ने शनिवार सुबह चोगड़ा चट्टी पर जाम लगा दिया। एसडीएम रसड़ा और एसएचओ राजीव कुमार ने घंटों मशक्कत कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सवन निवासी हरिचंद राम (40) पुत्र स्व. दूधू राम और राजू (18) पुत्र पारस शुक्रवार की शाम मजदूरी कर साइकिल से घर लौट रहे थे। दोनों अभी कुरेजी स्थित टॉवर के पास पहुंचे थे, तभी नगरा की तरफ से आ रही कार ने इन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में हरिचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजू को गंभीरावस्था में आसपास के लोगों ने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी भी मौत हो गई। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। नाराज लोगों ने शनिवार सुबह 6.30 बजे चोगड़ा चट्टी पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे एसडीएम रसड़ा प्रभु दयाल और प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने भूमिहीनों को आवास पट्टा सहित अन्य योजनाओं का लिखित आश्वासन देने के बाद जाम समाप्त किया गया।
हरिश्चंद्र राम और राजू राम मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। अब उनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा यह बात सबके जुबां पर थी। एक ही गांव में दो लोगों की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। वहीं, परिवारवालों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें