कोतवाली क्षेत्र के पटना गांव में रविवार की रात दो मड़हे में आग लग गई। आग की लपटों में एक बाइक सहित एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई।
आग के उग्र रूप लेने के बाद मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग मेंकोतवाली क्षेत्र के पटना गांव निवासी मिट्ठू यादव और उसका पुत्र संजय यादव की दो अलग-अलग रिहायशी झोपड़ी में अचानक रात करीब एक बजे आग की लपटें उठने लगी।
आग के विकराल रूप लेते ही गांव के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आनन-फानन में ट्यूबेल चलाकर किसी तरह आग पर काबू पाया गया। तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।
पीड़ित को खाने के लिए एक दाना तक नहीं बचा था। लोगों ने पीड़ित परिवार को खाद्य सामग्री आदि प्रदान कराया। आग में एक बाइक, तीन सायकल, एक चारा मशीन, चौकी विस्तर के साथ पांच कुंतल गेहूं, 10 कुंतल धान तथा अन्य खाद्य सामग्री जलकर नष्ट हो गया।
किसी तरह से मवेशियों को बचाया गया। ठंड के मौसम में पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।