यातायात सप्ताह के तहत सन फ्लावर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने सोमवार को रैली निकाल लोगों को जागरूक किया। रसड़ा एसडीएम अनिल कुमार मिश्र और कोतवाल संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
उन्होंने यातायात नियमों का हर व्यक्ति को पालन करना चाहिए जिससे कोई दुर्घटना नहीं हो। थोड़ी सी लापरवाही से दुर्घटना होती है। रैली कोतवाली से शुरू होकर भगत सिंह तिराहा, रोडवेज होते हुए प्यारेलाल चौराहा पर आकर समाप्त हुई।
इस दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर उसमें उल्लेखित नारा लगा रहे थे कि सड़क से जब भी चले अपने साइड से चले, हेलमेट पहनकर ही बाइक तथा सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाएं।
नशा कर कभी गाड़ी न चलाए। इस मौके पर आरपी सिंह, शैलेंद्र कुमार, हरिंद्र यादव, प्रदीप कुमार आदि देखरेख में लगे रहे। रैली का संचालन पूनम सिंह ने किया।