फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: थाने में पिटाई कर एक लाख की वसूली में दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरही। थाना नरही के दो पुलिसकर्मियों कौशल पासवान व ऋषिलाल बिंद को पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने निलंबित कर दिया है। दोनों सिपाहियों पर एक व्यक्ति की थाने में लाकर पिटाई और एक लाख की वसूली का आरोप है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच सीओ से कराई गई।
विज्ञापन

एसपी विक्रांतवीर ने बताया कि एक लाख की वसूली के प्रकरण में सिपाही ऋषिलाल बिंद, सिपाही कौशल पासवान और जनसेवा केंद्र संचालक मंटू निषाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच प्रभारी निरीक्षक सुनील चंद्र तिवारी को दी गई है। जांच में संजय चौधरी, शिवम यादव निवासी भरौली का नाम भी सामने आया है। पुलिस ने निलंबित सिपाही ऋषिलाल बिंद, मंटू निषाद, संजय चौधरी और शिवम यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से चार मोबाइल, एक सीपीयू और वसूली के 5000 रुपये बरामद हुए हैं।
भरौली गांव निवासी रूदल यादव ने 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी। बताया कि उनके भाई नीतीश यादव पर गो तस्करी तथा पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे खोज रही थी। 25 नवंबर को थाने के सिपाही कौशल पासवान, ऋषि बिंद ने मुझे पकड़ लिया और थाने पर ले गए। बैरक में बंद कर पिटाई की। इसके बाद छोड़ने के लिए ढाई लाख रुपये की मांग की। इसपर एक लाख दिए गए, दो किस्त में धनराशि दी गई। जनसेवा केंद्र संचालक मंटू निषाद के खाते में एक लाख रुपये पहुंच जाने के बाद मुझे छोड़ा गया।
विज्ञापन

शिकायत मिलने पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर श्यामकांत को सौंपी। जांच में रूदल यादव के आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। यही नहीं, दोनों सिपाहियों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। सिपाही ऋषि लाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों जनसेवा केंद्र संचालकों को भी हिरासत में लिया गया है।
पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बताया कि नरही थाने के दो पुलिसकर्मियों कौशल पासवान व ऋषिलाल बिंद को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। दोनों पर एक व्यक्ति की थाने में लाकर पिटाई और एक लाख की वसूली का आरोप है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच सीओ से कराई गई। मामले में पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए सिपाही ऋषि लाल बिंद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें