दुबहर क्षेत्र के जनाड़ी तिराहा पर दो बाइक की टक्कर में नगवा निवासी मृतक अखिलेश पांडेय। फाइल फो
- फोटो : मृतका- रोली ।
दुबहर। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित जनाड़ी तिराहा पुलिस पिकेट के समीप बुधवार की रात दो बुलेट मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। अखिलेश पांडेय (32), कुनाल सिंह (20) व अवनीश ओझा गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान अखिलेश पांडेय की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
दुबहर के थानाध्यक्ष अजय पाल ने बताया कि नगवां निवासी अखिलेश पांडेय अपने मित्र अवनीश ओझा के साथ बुलेट से किसी निमंत्रण में जनाड़ी जा रहे थे। इस दौरान बिसनीडेरा निवासी कुनाल सिंह (20) शहर की तरफ बुलेट से जा रहे थे। पुलिस पिकेट के पास दोनों की बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर पुलिस पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़कर मौके पर पहंुचे। तीन घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने अखिलेश पांडेय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, कुनाल सिंह की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। अखिलेश पांडेय को एक बेटा और बेटी है। दो भाइयों में छोटे अखिलेश खेतीबारी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। एसओ ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे ले लिया गया है।