फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकें भिड़ीं, युवक मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर। पकड़ी थाना क्षेत्र के डंकिनगंज गांव के समीप नगरा-सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर शनिवार की शाम दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

शनिवार की शाम सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीराबस्ती गांव निवासी अनूप चौहान (45) बाइक से जिला अस्पताल में तैनात फार्मासिस्ट पिता हीरालाल चौहान (55) को लेकर डंकिनगंज गांव से बलिया जा रहे थे। ये लोग नगरा-सिकंदरपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अनूप चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। अनूप के पिता हीरालाल तथा दूसरी बाइक पर सवार इंटू (40) पुत्र गिरधारी व मुकेश राजभर (35) पुत्र रामाश्रय निवासीगण डंकिनगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल इंटू व मुकेश बाइक पर धान का बोझ लेकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें