बैरिया क्षेत्र में नारायनागढ़ में चोरी के बाद चोरों द्वारा फेंकी गई अटैची।
- फोटो : BALLIA
बैरिया। रेवती थाना क्षेत्र के नारायणगढ़ गांव में शुक्रवार की रात घर में घुसे चोरों ने 49 हजार नगद तथा आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की आहट पर घर वाले जगे तबतक चोर भागने में सफल रहे। पीड़ित ने रेवती थाने में तहरीर दी है।
नारायणगढ़ निवासी बृजेश सिंह का परिवार शाम को छठ पूजा करने के बाद अपने अपने घरों में सोए हुए थे। इसी बीच रात चोर घर के पीछे से घेरानी तोड़कर घर में घूस 49 हजार नगद समेत पांच थान सोने के आभूषण चुराकर फरार हो गए। पीड़ित ने बताया कि करीब ढ़ाई बजे घर में कुछ खटपट की आहट होने पर नींद खुली तो चोर घर के पिछवाड़े होते हुए गड्ढे के रास्ते भागने लगे। चोरों को दौड़ाया गया लेकिन वह भाग निकले। चोर आभूषण वाला बक्सा लेकर चले गए। उस बक्से में शादी के खर्च के लिए बैंक से निकाल कर लाया गया 49 हजार रुपया नगद तथा सोने की चार लेडीज अंगूठी, एक झुमका एक बाली वह एक हार था।