फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पूर्व मंत्री की प्रतिमा खंडित करने वाले दो गिरफ्तार, एक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। चितबड़ागांव थाना के रामपुर चिट गांव जाने वाले मार्ग पर लगी पूर्व मंत्री शारदानंद अंचल की प्रतिमा का तोड़ने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक फरार है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में सोमवार को एसपी ओमवीर सिंह ने दोनों आरोपियों को पेश किया। बताया कि गांव में प्रधानी को लेकर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि से विवाद चलता है। आरोपी के परिवार के लोग भी प्रधानी का चुनाव लड़ते हैं। प्रतिमा को तत्कालीन प्रधान प्रतिनिधि कृष्णा यादव ने लगवाया था। आरोपी राजनैतिक द्वेष में प्रतिमा तोड़ने की बात कह रहे हैं। दोनों बीए के छात्र हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं।
चितबड़ागंव-भरौली मार्ग से रामपुरचिट गांव जाने वाले मार्ग पर बने प्रवेश द्वार के पास पूर्व मंत्री शारदा नंद अंचल की प्रतिमा लगी है। 25 दिसबंर की रात प्रतिमा काे खंडित कर दिया गया था।
विज्ञापन

एएसपी कृपाशंकर ने तीन दिन के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। सपा नेताओं ने डीएम को पत्रक भी सौंपा था। थाना प्रभारी प्रशांत कुमार चौधरी ने नदी पुलिया के पास से आरोपी विशाल यादव व विक्की निवासी रामपुरचिट गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर प्रतिमा का टूटा हुआ अवशेष बरामद किया। संवाद

-फोटो 54 : चंडीगढ़ नाइट रन में भाग लेते बीआरजी के धावक। स्रोत ग्रुप

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें