चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवा ग्राम सभा के एक परिवार से मोबाइल पर रुपये की मांगने और न देने पर लड़की का अपहरण की धमकी देने वाले दो आरोपियों को बृहस्पतिवार की देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गड़वार थाना क्षेत्र के मझौवां निवासी मुन्ना राम के मोबाइल पर एक युवक सोमवार से पैसे की मांग कर रहा था और न देने पर गंभीर परिणाम भुगतने के साथ ही परिवार की लड़की को अगवा करने की भी धमकी दी थी। इसकी सूचना मिलने पर गड़वार पुलिस ने जांच की तो मामला गंभीर निकला। पुलिस ने एसपी को सूचना दी। एसपी ने एसओजी व सर्विलांस टीम को लगा दिया। अंतत: टीम ने बृहस्पतिवार की देर शाम आरोपी सूरज राम उर्फ सूरजबाबा मझौवां व मनीष निगम इंदरपुर को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।