फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: वह पुजारी को खिलाने गई थी खाना, पुजारी की बदल गई नीयत और फिर..

Fri, 26 Jun 2020 08:59 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Shutterstock
विज्ञापन

बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र के एक कस्बा क्षेत्र में एक महिला पुजारी को खाना खिलाने गई थी। पुजारी की नीयत महिला को देखकर बदल गई। उसने महिला के साथ कुकर्म करने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर उसका मुंह दबाया, लेकिन किसी तरह महिला पुजारी के चंगुल से बचकर भाग निकली।

विज्ञापन


बाद में परिवार के लोग पुजारी को पकड़कर थाने ले गए। थाने में पुजारी की जमकर चप्पलों से पिटाई हुई। जब मामले की जानकारी क्षेत्र के लोगों को हुई तो उनके हस्तक्षेप पर महिला ने आरोप वापस लिया और पूरी रात थाने में बिताने के बाद पुजारी घर लौट सके। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कस्बा स्थित एक मंदिर के पुजारी के लिए एक महिला रोज खाना लेकर आती थी। आरोप है कि बुधवार की शाम महिला जैसे ही मंदिर में पुजारी के लिए खाना लेकर पहुंची, पुजारी ने महिला का हाथ पकड़ लिया। महिला चिल्लाई तो पुजारी ने उसका मुंह दबाने की कोशिश की। 

महिला ने बुधवार शाम को आरोप लगाया था। गुरुवार को महिला द्वारा आरोप वापस लेने के बाद पुजारी को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

योगेंद्र बहादुर सिंह, एसएचओ, उंभाव थाना

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें