फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: आलू कारोबारी गोलीकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। जयप्रभा सेतु के मांझी चेकपोस्ट के पास ट्रैक्टर सवार आलू कारोबारी पर गोली चलाने के मामले का बैरिया पुलिस ने खुलासा किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, परिवार की युवती से प्रेम विवाह करने वाले रितेश यादव की हत्या के इरादे से फायरिंग की गई थी। निशाना चूकने से गोली ट्रैक्टर पर बैठे आलू कारोबारी बबलू गुप्ता की जांघ में लगी थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया है।


थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि तीन अक्तूबर की रात लीला छपरा वार्ड चार निवासी बबलू गुप्ता अपने भाई के साथ बिहार से आलू बेचकर लौट रहे थे। मांझी पुल चेकपोस्ट के पास पहले से मौजूद आरोपितों ने रितेश यादव को निशाना बनाकर गोली चलाई। गोली रितेश को न लगकर बबलू को लग गई। घायल को सोनबरसा सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। घायल के भाई सुशील गुप्ता की तहरीर पर जयराम यादव, अरुण यादव, संदीप यादव, रमाशंकर यादव और दयाशंकर यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, चांददियर गांव के पास गिरफ्तारी के दौरान रमाशंकर यादव और दयाशंकर यादव को पकड़ा गया। रमाशंकर के पास से तमंचा और कारतूस तथा दयाशंकर के पास से मोबाइल बरामद हुआ। अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-

बदनामी की बात कहकर हत्या की बनाई योजना


पुलिस ने बताया कि पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि परिवार की युवती के रितेश से प्रेम विवाह करने से परिवार नाराज था। इसी के चलते रितेश की हत्या की योजना बनाई गई। उसके बिहार से लौटने की जानकारी मिलने पर मांझी पुल के पास इंतजार किया गया। पुलिस ने बरामद असलहे के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी कार्रवाई की है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें