फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जानलेवा हमला के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। रेवती थाना के परसिया गांव की यादव बस्ती में ताजियादारों के साथ मारपीट व गोलीकांड के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपियों सनोज और विशाल यादव को कोलनाला तिराहा के पास से गिरफ्तार किया। सनोज के पास से घटना के प्रयुक्त तमंचा बरामद कर दोनों को चालान कर दिया। गांव में सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद है। घटना में शामिल एक आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन

खरिका गांव से रविवार को मुहर्रम पर ताजिया जुलूस परसिया गांव के बिंद व यादव बस्ती से होकर रेवती कस्बा स्थित कर्बला जा रहा था। यादव बस्ती में बिजली का तार नीचा होने पर जुलूस में शामिल कुछ युवकों ने तार को काट दिया। बिजली सप्लाई बाधित होने पर यादव बस्ती के युवकों ने विरोध जताया। इसको लेकर कहासुनी हो गई। जुलूस में पुलिस होने के कारण चुप हो गए। रेवती कस्बा स्थित कर्बला से ताजिया को दफनाने के बाद ताजियादार देर रात घर लौट रहे थे।
उसी दौरान परसिया यादव बस्ती में साधु यादव की मकान के पास तार काटने को लेकर दोनों पक्षों के युवकों में कहासुनी हो गई देखते ही देखते लाठी डंडा चलने लगे। घायलों की माने तो चार राउंड फायरिंग हुई। जिसमें इंतजार, नौशाद अंसारी, अर्श अंसारी एवं टीपू अंसारी घायल हो गए। दो को गोली लगी थी। घायलों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने तीन पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी में जुट गई थी। थाना प्रभारी संजय मिश्र ने बताया कि ताजियादारों पर जानलेवा हमला व मारपीट करने वाले दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। एक अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें