फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अपहरण कर हत्या व साक्ष्य मिटाने में दो अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। अपहरण कर हत्या करने व साक्ष्य मिटाने के मामले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने भगेलू राम निवासी बघौली व विनोद राम निवासी बिशुनपुरा को गिरफ्तार किया। कब्जे से एक पिकअप व दो मोबाइल बरामद किए। तीसरे आरोपी सुगंध गोंड की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

बांसडीह रोड थाना के विशुनपुरा गांव निवासी उर्मिला देवी ने 23 जून को तहरीर दी कि पति रामनिवास को उनके साथी भगेलू राम अपने साथ कही लेकर गए थे। पति का अपहरण कर हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की विवेचना में पुलिस ने भगेलू राम व विनोद राम को रघुनाथपुर पिपरपाती स्थित ट्यूबवेल के पास से गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी अजय पाल ने कहा कि विनोद राम ने पूछताछ में बताया कि रामनिवास का चरित्र ठीक नहीं था। इसी बात से नाराज़ होकर 23 जून को उसने और उसके साथी सुगंध गोंड़ ने रामनिवास को बांसडीहरोड बाजार से पिकअप में बैठाया। रास्ते में कई स्थानों पर शराब पिलाई। रात में मांझी पुल पर लेजाकर सरयू नदी में फेंक दिया। पुलिस ने दोनों को चालान कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें