कार्रवाई करने के लिए आयोग के नाम का ज्ञापन जिला निर्वाचन अधिकारी को देने जाते निर्दल उम्मीदवार अजय कुमार एवं समर्थक अधिवक्ता।
- फोटो : ballia
नगर निकाय चुनाव के दौरान कुछ अज्ञात लोगों द्वारा सोशल मीडिया के जरिए चुनाव पर प्रभाव डालने वाले मैसेज वायरल करने के मामले में नगर पालिका परिषद बलिया के अध्यक्ष पद के निर्दल उम्मीदवार अजय कुमार सोमवार को अपने समर्थकों के साथ जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने डीएम से शिकायत दर्ज कराई। आला अफसरों के नाम संबोधित पत्र में कहा है कि उन्हें चुनाव निशान के रूप में लड़का- लड़केे आवंटित किया गया था। उनके बढ़ते जनाधार तथा लोकप्रियता से घबराकर कुछ अराजकतत्वों ने सोशल मीडिया एवं मोबाइल पर गलत मैसेज वायरल किया गलत तथा अपमानजनक प्रचार से 25 तथा 26 नवंबर को उन्हे मानसिक अघात हुआ। जिसका चुनाव पर भी प्रतिकूल असर पड़ा है।
इस मामले में जिला प्रशासन से भी पूर्व में शिकायत की गई है।मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए निर्दल उम्मीदवार ने चुनाव आयोग के प्रेक्षक राज्यनिर्वाचन आयोग राज्यपाल, राष्ट्रपति को पत्र भेजा। उधर नगरपालिका परिषद बलिया की निर्दल उम्मीदवार संध्या पांडेय ने भी अपने चुनाव चिह्न तलवार को हल्का प्रिंट करने के मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्रक सौंपा है। जिसमें मांग किया है कि चुनाव चिह्न को हल्का प्रिंट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।