फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हल्दी थाने से 20 मीटर दूर गिट्टी लदे ट्रकों की भिड़ंत, चालक घायल

विज्ञापन
हल्दी में दो ट्रकों के टक्कर से क्षतिग्रस्त ट्रक।संवाद
विज्ञापन
हल्दी (बलिया)। राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर हल्दी थाने से महज 20 मीटर की दूरी पर सोमवार सुबह करीब आठ बजे गिट्टी लदे दो ट्रक आपस में भिड़ गए। एक चालक घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद चालक और खलासी को केबिन से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बलिया से बैरिया की ओर जा रहा गिट्टी लदा एक ट्रक हल्दी थाना क्षेत्र के नंदपुर गेट के सामने अचानक ब्रेक लगा दिया। इसी दौरान पीछे से आ रहा दूसरा गिट्टी लदा ट्रक टकरा गया। घायल चालक की पहचान शिवानंद बिंद (23) निवासी सवरी, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है। उन्हें अचेत अवस्था में जिला अस्पताल भेजा गया। दुर्घटना के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजू कुमार राय ने बताया कि घायल चालक को तत्काल एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। ट्रेलर ट्रक के मालिक को सूचना दे दी गई है तथा दुर्घटना की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें