फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पाइप लीक होने से सड़क किनारे फंसा ट्रक

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह रोड। ब्लाॅक दुबहड़ अंतर्गत ग्राम पंचायत बभनौली के नारायणपुर बाजार में बीते तीन सप्ताह से पाइपलाइन में रिसाव से सड़क किनारे कीचड़ हो गया है। रविवार को एक ट्रक इसमें फंस गया। इससे चार घंटे से अधिक तक आवागमन प्रभावित रहा। ग्रामीणों ने दो सप्ताह पहले जल निगम के अधिकारियों को मौके का वीडियो भेजकर सूचना दी थी। इसके बावजूद लीक पाइप की मरम्मत नहीं कराई गई।
विज्ञापन

गांव के प्रशांत गुप्ता, सुखारी यादव, इंद्रेश वर्मा, लाल बाबू आदि लोगों ने बताया कि आमघाट गांव स्थित पानी टंकी से नारायणपुर गांव सहित कई गांव में लोगों को पानी पीने के लिए पानी की सप्लाई की जाती है। तीन सप्ताह से अधिक से पाइप लाइन लीकेज के कारण रविवार को सड़क किनारे खाद्य एवं रसद विभाग से कोटे का खाद्यान्न लेकर छह गांवों के लिए जा रहा ट्रक फंस गया। नारायणपुर गांव में कोटेदार दयाशंकर गुप्ता की दुकान पर खाद्यान्न उतारा गया। उसके बाद ट्रक फंस गया। इससे नारायणपुर बांसडीह रोड बाजार में करीब चार घंटा तक दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। इससे राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
रसद विभाग के ट्रक पर मौजूद राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रक पर घघरौली, नारायणपुर, आमघाट, फुलवरिया, डुमरी नंबर 1, डुमरी नंबर 2 का खाद्यान्न था। ट्रक फंस जाने से सभी गावों में निजी वाहनों से खाद्यान्न ट्रक से उतार कर ट्राली से भेजा गया। ग्रामीणों ने चेताया है कि अगर तीन दिनों के अंदर लीकेज ठीक नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से मिलकर पत्रक सौंपेंगे। इस बाबत जल निगम के जेई समंत सिंह ने बताया कि दो दिन में लीक पाइप को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें