घायलों को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख पांच लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात में चिकित्सकों ने कबूतरी व उसके बेटे पीयूष को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अनुष्का, नंदलाल चौहान व धनजी पासवान को वाराणसी रेफर कर दिया।