फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलियाः कोटेदार हत्याकांड में पांच के खिलाफ मुकदमा, प्रधान को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Fri, 22 Jan 2021 07:16 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

यूपी के बलिया जिले में बृहस्पतिवार की देर शाम अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने कोटेदार की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात सहतवार थाना क्षेत्र के पचेव देवी मंदिर के पास हुई। बदमाशों ने हल्दी थाना क्षेत्र के समरथपाह निवासी कोटेदार लल्लन पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। देर रात एसपी डॉ. विपिन ताडा व एएसपी संजय कुमार ने घटनास्थल का जायजा लिया। मौके से तीन खोखे बरामद हुए। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में पुलिस की तैनाती की गई है। उधर, पुलिस समरथपाह के प्रधान मुकेश चौधरी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

  
मृतक के बड़े भाई वीरेंद्र पांडेय ने तहरीर में उल्लेख किया है कि समरथपाह निवासी व कोटेदार लल्लन पांडेय बृहस्पतिवार को प्रधान मुकेश चौधरी के साथ अपने ससुराल सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गए थे। वहां से बाइक से समरथपाह पचेव देवी मार्ग होते हुए लौट रहे थे।

विज्ञापन

रास्ते में हिमांशु राय के ट्यूबवेल के पास घात लगाकर बैठे सहतवार के बहुआरा निवासी संजय तिवारी, राजू तिवारी, रोहित तिवारी के अलावा बांसडीहरोड के बिगही निवासी शेरा कुंवर, धर्मेंद्र पांडेय निवासी समरथपाह थाना हल्दी ने इन लोगों को रोका और मेरे छोटे भाई लल्लन पांडेय के सिर व पेट में गोली मार कर हत्या कर दी। वहीं, प्रधान अपनी जान बचा कर  भाग गया। पुलिस की पूछताछ में ग्राम प्रधान मुकेश चौधरी ने बताया कि गोली मारने वाले नीले रंग की बाइक से भाग गए। मृतक के भाई ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर हत्या को अंजाम दिया गया है।  
कोटेदार की हत्या में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तार के लिए पुलिस दबिश दे रही है। समरथपाह के प्रधान से पूछताछ जारी है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. विपिन ताडा, एसपी बलिया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें