फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: गेहूं लेकर जा रहे ट्रक का ब्रेक फेल, सड़क किनारे पलटा

विज्ञापन
बांसडीह-मैरीटार मार्ग ​स्थित मिश्रवलिया गांव के समीप मोड़ पर असंतुलित होकर पलटा गेहूं लदा ट्रक।
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह–मैरिटार मार्ग पर सोमवार की देर रात्रि करीब साढ़े बारह बजे मिश्रौलिया मोड़ के पास बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन

गेहूं लदा अनियंत्रित ट्रक ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे पलट गया। घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना बच गई। ट्रक चालक अभिनंदन गेहूं लादकर बेल्थरारोड से हाजीपुर की ओर जा रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान रात करीब 12:30 बजे मिश्रौलिया मोड़ के पास अचानक ट्रक का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सड़क किनारे पलट गया। हादसे में ट्रक सड़क से उतरते हुए दो पेड़ों को उखाड़ता हुआ खेत में जा गिरा। ट्रक में लदा गेहूं खेतों में बिखर गया, जिससे काफी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। मंगलवार सुबह जब टहलने गए लोगों ने को ट्रक की रफ्तार तेज होने के संकेत मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह हादसा दिन के समय हुआ होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी, लेकिन रात होने के कारण कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें