बलिया। डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को उनके बलिदान दिवस पर याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सांसद नीरज शेखर ने कहा कि लंबे समय तक अनुच्छेद 370 की वजह से देश ने कष्ट झेला, जिससे हमें और जम्मू-कश्मीर राज्य को कई तरह से नुकसान हुआ।
भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की गई। मुख्य अतिथि भाजपा नेता योगेंद्र राय और कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
जम्मू-कश्मीर के एकीकरण में मुखर्जी के योगदान को याद करते हुए जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि 35ए के सख्त कानून ने लोगों को बुनियादी अधिकारों से वंचित रखा। उन्होंने कहा कि हमारे पास एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन संजीव कुमार डम्पू ने किया।इस मौके पर नारद राय, धनंजय कनौजिया, राजधारी सिंह, भगवान पाठक, शिवशंकर चौहान, छट्ठू राम, विजय बहादुर सिंह, विनोद शंकर दुबे, देवेंद्र यादव, जय प्रकाश साहू, धर्मेन्द्र सिंह आदि थे।
बांसडीह रोड संवाददाता के अनुसार छाता रेंज के रेंजर प्रशांत कुमार शर्मा के नेतृत्व में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ।
हरिपुर गांव स्थित काली मंदिर समीप 21 फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। मुख्य अतिथि खड़ग बहादुर सिंह ने आम का पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भीम सिंह, अजय सिंह, मुन्ना चौहान आदि मौजूद रहे।
उधर, भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पुराने तथा वयोवृद्ध स्वयंसेवक प्रेम सिंह को उनके घर जाकर सम्मानित किया।
मूनजी गोंड, तेजबहादुर रावत, अखिलेश तिवारी, अजय गुप्ता, लक्ष्मण पटेल, विवेक गुप्ता, शुभम सिंह, मदन राजभर सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।