बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के चैनपुर गुलौरा गांव के बिशुनपुरा चट्टी के पास टीएस बंधे पर बस की टक्कर से एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा इलाज के लिए मऊ ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि गुलौरा ग्राम निवासी (65) नेसार अहमद बिशुनपुरा चट्टी पर पैदल जा रहा था। इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही बस से वृद्ध की टक्कर हो गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी सीयर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। मऊ में इलाज के दौरान वृद्ध ने दम तोड दिया। मौत की खबर से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। संवाद