फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 6.5 करोड़ से रतसरकलां में बनेगा ट्रीटमेंट प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पंचायत रतसर कलां में ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की परियोजना पारित हो गई है। लगभग 6.5 करोड़ की लागत से ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा। इसमें नालों का पानी ट्रीटमेंट कर खेतों की सिंचाई आदि कार्य में उपयोग किया जाएगा। इसको लेकर जल निगम शहरी की तरफ से तैयारी तेज हो गई है। नगर पंचायत ने भूमि की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत रतसर कलां में पानी निकासी की समस्या जटिल है। पानी इधर-उधर गिरने से रोकने के लिए जलनिगम ग्रामीण की तरफ से ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने की योजना तैयार कर ली गई है।
इसके लिए नगर पंचायत से भूमि की डिमांड की गई है। इसके लिए निगम की तरफ से डिजाइन भी तैयार कर लिया गया है। नालों का पानी को ट्रीटमेंट कर अन्य उपयोग के लिए भेजा जाएगा। इससे नगर पंचायत में पानी गिरने की समस्या खत्म हो जाएगी। तालाबों व अन्य जगहों पर गंदा पानी जाने से रूकेगा। ट्रीटमेंट होने के बाद जल को नहर में भेजकर सिंचाई के उपयोग में लाया जा सकता है। वहीं, गंदे नालों की पानी से क्षेत्र को मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

जलनिगम ग्रामीण के एक्सईएन इं. पीयूष मौर्या ने बताया कि नगर पंचायत रतसर कलां में 2.5 एमएलडी का ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण कराने का प्रस्ताव बनाया गया है। भूमि उपलब्ध होते ही डीपीआर को अंतिम रूप दिया जाएगा। भूमि की डिमांड नगर पंचायत से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें