फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन यात्रा आज दिग्गज भरेंगे हुंकार

Tue, 08 Nov 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
भाजपा नेताओं के साथ मंच का निरीक्षण करते कार्यक्रम प्रभारी राज्यसभा सांसद शिवप्रताप शुक्ल।
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में अपनी जमीन मजबूत करने के लिए भारतीय जनता पार्टी बुधवार को पूर्वांचल के गोरक्ष क्षेत्र की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ बलिया से करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह शहर के पॉलीटेक्निक मैदान पर परिवर्तन यात्रा को संबोधित कर रवाना करेंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, सूक्ष्म लघु और  मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संचार एवं रेलमंत्री मनोज सिन्हा, प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य भी आएंगे। कार्यक्रम प्रभारी राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने बताया कि शहर के तिखमपुर स्थित पालिटेक्निक स्कूल के मैदान में परिवर्तन यात्रा के लिए जनसभा होगी। दोपहर 12 बजे हवाई मार्ग से राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तथा गृहमंत्री राजनाथ सिंह अन्य नेताओं के साथ पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करने के बाद परिवर्तन यात्रा को रवाना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें