जिले के विभिन्न विकास खंडों के गंगा, तमसा, टोस आदि नदी घाट, पर धूमधाम से डाला छठ संपन्न हो गया। भरौली संवाददाता के मुताबिक कोटवा नारायनपुर के कोटवा स्थित गंगा घाट पर भोर से ही व्रती महिलाओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा उजियार, भरौली, सोहांव सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में छठ संपन्न हुआ।
फेफना संवाददाता के मुताबिक फेफना, रामपुर चिट, तीखा, सिंहपुर एकौनी, थम्हनपुरा, गंगहरा आदि गांवों में धूमधाम से डाला छठ मनाया गया। चिलकहर संवाददाता के मुताबिक: कु रेजी, बलेसरा, असनवार, पंडितपुरवा, सोनपुरवा, इंद्रपुर, सवन, परसिया सहित अन्य घाटों पर व्रती महिलाएं गाजेबाजे के साथ घाट तक पहुंचीं। सिकंदरपुर संवाददाता के मुताबिक चर्तुभुज नाथ मंदिर, किला का पोखरा, मिल्की मोहल्ला, बड्ढा, सिसोटार, जमुई, लिलकर, कठौड़ा, नवानगर, नवरतनपुर, माल्दह सहित अन्य घाटों पर छठ धूमधाम से मना। नगरा संवाददाता के अनुसार ताड़ीबाड़ा गांव, नगरा, अब्दुलपुर मदारी, अब्बासपुर, कसौंडर, रूपवार, नरही, डिहवा, सलेमपुर आदि गांवों की हजारों व्रती महिलाओं ने सूर्योपासना की।
चितबड़ागांव संवाददाता के मुताबिक कस्बा के बरईया पोखरा, रामसरोवर घाट, जालिम घाट पर हुजूम उमड़ा। बेल्थरारोड संबाददाता के मुताबिक कस्बा के बिचला पोखरा, नवकापुरा, बिठुआ, सिसैंड, मालीपुर, सहित विभिन्न घाटों पर लोगों ने सूर्योपासना का व्रत रखा। इसके अलावा सरयू के घाटों पर मेले जैसा दृश्य देखने को मिला। गड़वार संवाददाता के संवाददाता के मुताबिक जिगनी खास, मनियर, त्रिकालपुर, खड़िचा, सरया, हरिपुर में छठ मनाया गया।
वहीं बैरिया संवाददाता के मुताबिकबैरिया, कोटवा, दुर्जनपुर, रानीगंज, हेमंतपुर, गंगापुर, सुरेमनपुर, रामबालक बाबा आश्रम, करमानपुर, तालिबपुर, जमालपुर में श्रद्धालु नर-नारियों की भीड़ रही। हल्दी संवाददाता के मुताबिक रेपुरा, चैनछपरा, नेमछपरा, हल्दी, बादिलपुर, सोनवानी, पिंडारी, नीरूपुर, बिगही सहित अन्य गांवों में छठ का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रसड़ा में डाला छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने सोमवार को सूर्य को अर्घ्य दिया। व्रती श्रीनाथ बाबा सरोवर पहुंचे और सूर्य को अर्घ्य दिया।