फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लंबे समय से जमे लेखपालों और सचिवों का करें स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र ‘दयालु‘ ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। इसके अलावा उन्होंने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

मंत्री ने डीएम से कहा कि एक ही हलके या तहसील में जमे लेखपालों और पंचायत या ब्लॉक में जमे पंचायत सचिवों को हटाने की कार्रवाई की जाए। पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया कि थानों की कार्यप्रणाली में सुधार लाया जाए।
प्रभारी मंत्री ने विभागवार योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की। शहर की जाम पड़ी नालियों की शिकायत मिलने पर नगरपालिका ईओ सुभाष कुमार को फटकार लगाई। साथ ही प्लास्टिक मुक्त बलिया बनाने की दिशा में काम करने का निर्देश दिया। बैठक में जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार, एसपी विक्रांतवीर, सीडीओ ओजस्वी राज, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायक धनंजय कन्नौजिया, एडीएम डीपी सिंह, एएसपी अनिल झा, सीएमओ डॉ वीपी द्विवेदी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इमरजेंसी में हमेशा रखें जीवनरक्षक दवाएं
प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिला अस्पताल की व्यवस्था में अभी भी सुधार की आवश्यकता है। इमरजेंसी में कम से कम ऐसी सभी जीवनरक्षक दवाएं हो, जिससे किसी गंभीर मरीज के भी आने पर उसका इलाज करने के बाद ही रेफर करने की आवश्यकता पड़े। आयुष्मान भारत योजना के तहत लंबित गोल्डेन कार्ड अभियान चलाकर बनवाने के लिए कहा।
बाढ़ पीड़ितों की सेवा को तत्पर रहें अधिकारी
बाढ़ को लेकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि तटबंधों पर हमेशा निगरानी रखी जाए। नावों की पर्याप्त उपलब्धता हो। हेल्पलाइन नंबर हो, जिस पर किसी भी आवश्यकता के लिए कोई बाढ़ पीड़ित कॉल कर सके। प्रशासनिक अधिकारी हमेशा बाढ़ क्षेत्रों में दौरा करते रहें। बाढ़ शरणालयों में भी भोजन, पानी, प्रकाश व अन्य व्यवस्था ठीक रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें