फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर नहीं देने पर ट्रालीमैन के पुत्र तो पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिता द्वारा गैस सिलिंडर नहीं पहुंचाने पर दबंगों ने पुत्र को बेरहमी से पीटा साथ ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़त ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

घटना बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रेलवे क्रासिंग के उस पार मधुबनी की है। मंगलवार को एक गैस एजेंसी बैरिया के ट्राली मैन भभेखन गोड़ निवासी मधुबनी गैस सिलिंडर वितरित करने के लिए पुराने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन परिसर के पास जा रहे थे। रास्ते में ही गैस सिलिंडर खत्म हो गया। भभीखन गोड़ ने अपने पुत्र प्रकाश गोड़ को फोन करके एक गैस सिलिंडर बालक रामबाबा के मठिया के पास मंगवाया। गैस सिलिंडर लेकर प्रकाश गोड़ रामबालक बाबा के मठिया (पुराने सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन) जा रहा था। आरोप है कि रेलवे क्रासिंग पर तीन लोगों ने उसे कट्टा दिखाकर रोक लिया। पीटते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि तीनों युवक मनबढ़ व अपराधी प्रवृत्ती के हैं। मेरे पिता की ओर से गैस सिलिंडर नहीं देने पर मेरी पिटाई की और चेताया कि थाने में तहरीर दी तो बुरा अंजाम होगा। इससे पहले चकिया में भी एक किशोर की पिटाई करने के बाद वीडियो वायरल किया गया था। इस बाबत एसएचओ योगेंद्र बहादुर सिंह बैरिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें