फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पंचायत सचिवों को ओएसआर पोर्टल व राजस्व वृद्धि का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। सोमवार को विकास खंड बेलहरी सभागार में ग्राम पंचायत सचिवों और पंचायत सहायक/अकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। इसमें ओएसआर पोर्टल के संचालन और ग्राम पंचायतों के राजस्व स्रोतों में वृद्धि के उपायों पर जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम उपनिदेशक (पंचायत), आजमगढ़ मंडल के निर्देशन में आयोजित हुआ।
विज्ञापन


प्रशिक्षण का लक्ष्य पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त, आत्मनिर्भर बनाना और डिजिटल कार्यप्रणाली को बढ़ावा देना था। मास्टर प्रशिक्षक पल्लव प्रशांत और अमित कुमार राय ने ओएसआर पोर्टल के उपयोग की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने आय बढ़ाने के व्यावहारिक उपायों और राजस्व संग्रहण प्रक्रिया पर भी प्रकाश डाला। एडीओ पंचायत मनोज कुमार गुप्ता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि वित्तीय मजबूती के लिए राजस्व स्रोतों का विस्तार आवश्यक है। इस अवसर पर कई ग्राम पंचायत सचिव और पंचायत सहायक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें