रसड़ा (बलिया)। मऊ मार्ग पर महतवार-कैलीपाली मोड़ के समीप रविवार तड़के करीब चार बजे दुर्घटना में उन्नाव जनपद के जमालनगर निवासी राजेंद्र (43) की मौत हो गई। ट्रेलर ने डीसीएम में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें डीसीएम चालक की मौत हो गई।
उन्नाव जनपद के जमालनगर निवासी राजेंद्र (43) पुत्र धनीराम डीसीएम लेकर मऊ मार्ग से जा रहे थे। महतवार-कैलीपाली मोड़ के पास उन्होंने डीसीएम सड़क किनारे खड़ी की और शौच के लिए जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें टक्कर मार दी और रौंदते हुए डीसीएम में भी जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद फरार ट्रेलर चालक की तलाश की जा रही है।