फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का दूसरा सोमवार : रात नौ बजे तक शहर में भारी वाहनों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सावन के दूसरे सोमवार पर बालेश्वर मंदिर, भृगु ऋषि मंदिर समेत शहर के प्रमुख मंदिरों में कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था लागू की है।
विज्ञापन

रविवार/सोमवार को रात 1 बजे से रात 9 बजे तक बलिया शहर की ओर आने वाले सभी भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए 5 स्थानों पर बैरियर लगाकर वाहनों को रोका जाएगा और चार मार्गों पर डायवर्जन रहेगा। वैकल्पिक मार्गों से वाहनों को भेजा जाएगा।
श्रावण मास के सोमवार को शहर में तीन और चार पहिया वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए भी 5 प्रमुख स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे। मालगोदाम तिराहा, एलआईसी तिराहा, महावीर घाट और शहीद पार्क नई चौक पर वाहनों को रोका जाएगा। इन स्थानों से किसी भी तीन या चार पहिया वाहन को बालेश्वर मंदिर की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

एलआईसी तिराहा पर दोपहिया वाहनों को भी रोकने की व्यवस्था रहेगी। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। अधिकारियों ने निर्देश दिया है कि श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था का संचालन कराया जाए।
-
इन स्थानों पर रोके जाएंगे भारी वाहन

दुबहड़: बैरिया-दुबहड़ की ओर से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास रोका जाएगा। नरही और फेफना की ओर जाने वाले वाहन चिरैया मोड़ से सहतवार, बांसडीह, सुखपुरा होते हुए गड़वार के त्रिकालपुर तिराहा से फेफना और नरहीं जाएंगे।

शंकरपुर तिराहा, बांसडीह रोड: रेवती, सहतवार और बांसडीह की ओर से आने वाले भारी वाहनों को थाना बांसडीह रोड के पास रोका जाएगा। नरहीं, रसड़ा और फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा-गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए आगे जाएंगे।

हनुमानगंज: सिकंदरपुर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हनुमानगंज चौकी के पास रोका जाएगा। दुबहड़, हल्दी और बैरिया जाने वाले वाहन सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होकर जाएंगे। नरहीं व फेफना जाने वाले वाहन सुखपुरा-गड़वार होते हुए आगे जाएंगे।

फेफना तिराहा: रसड़ा और नरहीं की ओर से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा पर रोका जाएगा। बैरिया जाने वाले वाहन गड़वार के त्रिकालपुर तिराहा से सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होते हुए जाएंगे।

अगरसंडा: गड़वार की ओर से आने वाले भारी वाहनों को अगरसंडा में रोका जाएगा। हल्दी और बैरिया की ओर जाने वाले वाहन गड़वार, सुखपुरा, बांसडीह और सहतवार होकर जाएंगे।
-
सावन को देखते हुए शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रविवार रात से सोमवार की रात नौ बजे तक प्रतिबंध रहेगा। वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से रवाना किया जाएगा। - संजय
विज्ञापन

वर्मा, एएसपी- दक्षिणी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें